New launched smartphones under 20000


Best Smartphones Under 20000

मैं आपको 20000 के अंदर के पांच बेस्ट स्मार्टफोन्स के बारे में बताने वाला हूं। इस लिस्ट के लिए क्राइटेरिया क्या है। तो इस लिस्ट में वही फोन्स शामिल होगी। जिनमे कम से कम 6.5 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले, कम से कम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज, 4500mAh की बैटरी, फास्ट चार्जिंग और ट्रिपल रियर कैमरा होना ही चाहिए। 


5 Samsung Galaxy M31s (सैमसंग गैलक्सी एम31 एस)



पांचवे नंबर पर है, Samsung Galaxy M31s (सैमसंग गैलक्सी एम31 एस)। इसमें आपको 6.5 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलता है। इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलता है। और इसमें आपको Exynos 9611 प्रोसेसर मिलता है। इसकी बैटरी की बात करे तो। इसमें 6000mAh की बैटरी है। वो भी 25w की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ। 


इसमें आपको 4 रियर कैमरा मिलेगा। 64+12+5+5 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। इसकी कीमत है 19,499 है। अगर आपको 20000 के अंदर सैमसंग का ही फोन चाहिए तो ये आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। 


4 Moto One Fusion plus (मोटो वन फ्यूजन +)




चौथे नंबर पर जो फोन है वो है Moto One Fusion plus (मोटो वन फ्यूजन+)। इस फोन में आपको पॉप अप सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसमें आपको कोई भी पंच होल या कोई भी नॉच देखने को नहीं मिलेगा। इस फोन में आपको 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। इसमें भी आपको 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलता है। 


और इसमें आपको स्नैपड्रेगन 730g का प्रोसेसर मिलता है। इस फोन में आपको 64+8+5+2 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा मिलेगा। और 16 मेगापिक्सल का पॉप अप सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसमें आपको 5000mAh की बैटरी मिलती है। इसकी कीमत 17,499 है। 


3 Poco X3 (पोको एक्स3)



अगर आपको 20000 के अंदर एक अच्छा गेमिंग फोन चाहिए। तो यह फोन आपके लिए बेस्ट हो सकता है। क्योंकि इसमें आपको 6.67 इंच का फुल एचडी+ 120Hz का डिस्प्ले मिलता है। जो कि काफी अच्छा है। इस फोन में आपको तीन वेरिएंट मिलता है। 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज , 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज आपको 19,999 का मिलता है। 


इस फोन में 6000mAh की बैटरी मिलती है। वो भी 33w फास्ट चार्जिंग के साथ। और इसमें आपको स्नैपड्रेगन 732g का प्रोसेसर मिलता है। और इसमें 64+13+2+2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।  तो यह फोन आपके लिए एक अच्छा गेमिंग फोन हो सकता है। 


2 Realme 7pro  (रीलमे 7 प्रो)



इस फोन में आपको 6.5 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। वो भी इंडिस्पले फिंगर प्रिंट्स सेंसर के साथ। इसमें 4500mAh की बैटरी और 65w की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।  इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है। 


अगर कैमरा की बात करे तो इसमें आपको 64+8 मेगापिक्सल+ माइक्रो + बी&सी पोर्ट्रेट कैमरा मिलता है। और इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। और इसकी कीमत 19,999 है। 


1 Moto G 5g (मोटो जी 5g)



नंबर 1 पर है Moto G 5g (मोटो जी 5g)। जी हां ये 5g फोन है। इसे आप सबसे सस्ता 5g फोन भी कह सकते हैं। इसमें आपको 6.7 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलता है। इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलता है। और इसमें आपको लेटेस्ट स्नैपड्रेगन 750G का प्रोसेसर मिलता है। 


इस फोन में आपको 5000m की बैटरी मिलती है।  20w चार्जिंग सपोर्ट के साथ। इसमें 48+8+2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। इसकी कीमत 20,999 है। पर ऑफर में यह फोन आपको 20000 के अंदर मिल जाएगा। 


तो दोस्तो यही है बेस्ट स्मार्टफोन्स अंडर 20000। जो कि आपको 20000 के अंदर मिल जाएगा। इनमे से आपको कौन सा फोन अच्छा लगा। कॉमेंट करके जरूर बताएं।