Budget smartphones
All images credit goes to it's owners

Five Best Smartphones Under 10000


इस पोस्ट मे मैं आपको बेस्ट 5 फोन के बारे में बताने वाला हूं। यह सभी फोन अभी कुछ ही हफ्तों पहले लॉन्च हुए हैं। इन सभी फोन के लिए एक क्राइटेरिया किया है। इन फोन मे कम से कम 6.5 इंच की डिस्प्ले होने चाहिए। कम से कम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज। ट्रिपल कैमरा और एक अच्छा प्रोसेसर। 



5 - Lava myZ



नंबर 5 पर फोन आता है वो है लावा के तरफ से Lava myZ। ये एक भारतीय कंपनी का फोन है। और यह पहला ऐसा फोन है जिसे आप कस्टमाइज कर पाएंगे। इस फोन में 4जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलता है। 13+5+2 मेगा पिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा। और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। 

अगर बात करें इसके बैटरी की तो इसमें आपको 5000mAh की बैटरी मिलती है। इस फोन में आपको Helio G35 का प्रोसेसर मिलता है। और यह फोन आपको स्टॉक यूआई एंड्रॉयड 10 (stock UI Android 10) पर बेस्ड है। और इसमें आपको फिंगर प्रिंटिंग सपोर्ट भी मिलता है। यह फोन आपको 8999 मे मिलता है। अगर आपको एक भारतीय कंपनी का स्मार्टफोन चाहिए तो ये एक अच्छा ऑप्शन है सकता है। 


4 - Techno Pova



नंबर 4 पर जो फोन है इसका नाम थोड़ा अजीब है। इसका नाम है Techno Pova। पर आप इसके नाम पर मत जाइए। इस फोन में आपको 6.8 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिलता है। इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। और इसमें आपको 6000mAh की बैटरी मिलने वाली है। तो दोस्तो बैटरी के बारे में आपको अभी तकलीफ़ नहीं होगा   । 

इसमें आपको 16+2+2 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें आपको Helio G80 का प्रोसेसर मिलता है। जो कि काफी अच्छा है। इसका प्राइस 9,999 है। Lava myZ से 1000 ज्यादा है। पर इसमें आपको उससे अच्छा प्रोसेसर और ज्यादा बैटरी भी मिलती है। 


3 - Infinix hot 10



3 नंबर पर है Infinix Hot 10। इसमें 6.78 इंच की एचडी+ स्क्रीन है। इसमें भी आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलता है। इस फोन में 5200mAh की बैटरी मिलती है। जो कि Techno Pova से कम है पर ये भी अच्छा है। इसमें आपको 16+2+2 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा वो भी लो लाइट फ़्लैश के साथ। और अगर फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। 

Infinix के इस फोन मे आपको Helio G70 का प्रोसेसर मिलता है। इसकी फोन की कीमत है 9,499। 


2 - Realme Narzo 20A



2 नंबर पर है Realme Narzo 20A। इस फोन में आपको 6.5 इंच की एचडी+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। इसमें भी 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। और इस फोन में आपको 5000mAh की बैटरी मिलती है। अगर कैमरा की बात करें तो इसमें आपको 12+2+2 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा मिलता है। और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है इसमें। 


इस फोन में आपको प्रोसेसर काफी अच्छा मिलता है। इसमें आपको Snapdragon 665 का प्रोसेसर मिलता है। जो बहुत अच्छा है। अगर इसके OS की बात रही तो इसमें आपको Realme UI Android 10 मिलता है। और इसकी कीमत भी 9,499 है। 


1- Poco M2





जी हां नंबर 1 पर है Poco M2। यह इस लिस्ट का पहला फोन है जिसमे आपको 6.53 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलता है। और इसमें आपको 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज भी मिलता है। बाकी फोन्स में आपको बस 4 जीबी रैम मिलता है पर इसमें आपको 6 जीबी रैम मिलता है। इसमें आपको 5000mAh की बैटरी मिलती है। 


इस फोन में आपको 4 रियर कैमरा मिलता है। 13+8+5+2 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा मिलता है। और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा। इस फोन मे आपको Helio G80 का प्रोसेसर मिलता है। और यह फोन MIUI 12 पर बेस्ड है। और इसकी कीमत 9,999 है। दोस्तो इन चारों स्मार्टफोन मे आपको फिंगर प्रिंटिंग सेंसर मिलता है। 


तो आपको इनमें से कौन सा फोन अच्छा लगा। ये कॉमेंट करके जरूर बताएं। मैंने अपने तरफ से आपके लिए पूरी कोशिश की है कि आपको अच्छा फोन मिल सके।